Aapnu Gujarat
રમતગમત

11 SEC में 100 मीटर : रामेश्वर को लेकर बोले खेल मंत्री रिजिजू-उसे मेरे पाए लाएं

अगर 100 मीटर फर्राटा धावक की बात की जाए तो आपके जेहन में जमैका के उसेन बोल्ट का ही नाम ही आएगा। कम-से-कम भारत के किसी धावक का नाम तो आपके दिमाग में नहीं ही आएगा। लेकिन रुकिए, भारत में भी बोल्ट है और यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में दिख भी रहा है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के युवा धावक रामेश्वर की 100 मीटर फर्राटा दौड़ का विडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा है कि रामेश्वर 11 सेकंड में 100 मीटर दौड़ जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जब इस विडियो को शेयर किया तब केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस धावक को अपने पास भेजने का आग्रह किया। सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंशिवराज सिंह ने युवा रामेश्वर का एक विडियो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, भारत ऐसी व्यक्तिगत प्रतिभा का धनी है। अगर इन्हें सही अवसर और सही प्लेटफॉर्म मिले तो ये लोग निश्चित तौर पर नया इतिहास रचते हुए दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे बढ़ाया तो केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू भी इस धावक को समर्थन देने से खुद को नहीं रोक पाए। 
शिवराज ने लिखा, मैं भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू से अपील करता हूं कि इस अभिलाषी ऐथलीट को उनकी प्रतिभा निखारने में मदद दें। इस ट्वीट के साथ शिवराज सिंह चौहान ने उस पत्रकार को भी धन्यवाद दिया है, जिसकी बदौलत उन तक यह विडियो पहुंचा है। इस विडियो में दावा किया जा रहा है कि रामेश्वरम 100 मीटर फर्राटा दौड़ को मात्र 11 सेकंड में पूरा कर रहे हैं। हमारे देश में अक्सर यह कहा जाता है कि देश में खेल के क्षेत्र में प्रतिभा चाहिए तो गांवों की ओर कूच कीजिए। यहां मिलने वाले टैलंट को अगर सही ढंग से तराशा जाए तो इंटरनैशनल लेवल पर देश को कई मेडल मिल सकते हैं। 
इस विडियो में यह युवा ऐथलीट सड़क पर नंगे पांव दौड़ता दिख रहा है। चूने से 100 मीटर तक की मार्किंग इस विडियो में नजर आ रही है और मात्र 11 सेकंड के इस विडियो यह फर्राटा धावक अपने स्टार्टिंग पॉइंट से 100 मीटर दौड़ की फिनिशिंग लाइन को आराम से पार करता दिख रहा है। 
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट पर रिप्लाई करने में देर नहीं लगाई। कुछ ही मिनटों में उन्होंने इस ऐथलीट की प्रतिभा का लोहा मानते हुए उन्हें खेल मंत्रालय की ओर से समर्थन का वादा कर दिया। रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा, शिवराज सिंह जी किसी को कहिए कि इस (रामेश्वर) ऐथलीट को मेरे पास लेकर आए। मैं उन्हें ऐथलेटिक अकैडमी में रखने के लिए पूरा इंतजाम करूंगा। सोशल मीडिया पर इस ऐथलीट को पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर खेल मंत्री द्वारा मिल रहे समर्थन को खूब पसंद किया जा रहा है।

Related posts

दुनिया की सफल ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा-शिखर धवन लेकर उतरेगी टीम इंडिया

aapnugujarat

विश्व कप के लिए हमारी तरकश में हैं काफी तीर : रवि शास्त्री

aapnugujarat

गांगुली ने सहवाग को बताया मैच विनर

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1