Aapnu Gujarat
મનોરંજન

अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या को छह दिन पहले दिल और फेफड़े संबंधी समस्या के कारण जुहू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने आज दोपहर 1 बजे अंतिम सांस ली। विद्या आखिरी बार ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में विद्या ने सिकंदर की मां का रोल निभाया था। उन्होंने कई फिल्मों- छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति, पत्नी और वो में काम किया था। वे 2011 में आई फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी नजर आई थीं।
विद्या का जन्म मुम्बई में 15 नवम्बर 1947 को एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रताप राणा एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। उन्होंने फिल्म निर्देशक मोहन सिन्हा की बेटी से शादी की थी। विद्या जब 18 साल की थीं, तभी उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। उनका वैवाहिक जीवन परेशानियों से गुजरा। विद्या का पहला विवाह 1968 में वेंकटश्वरन अय्यर से हुआ था। इस दौरान उन्होंने एक बेटी जाह्नवी को गोद लिया। 1996 में अय्यर के निधन के बाद उन्होंने जून 2001 में नेताजी भीमराव सालुंके के साथ विवाह किया था, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया।

Related posts

સિંગલ હોવાનો કૃતિ ખરબંદાનો દાવો

aapnugujarat

सनी देओल के बेटे करण दिखाएंगे सिनेमाई पर्दे पर दम

aapnugujarat

સલમાન ખાનનાં એનજીઓ ‘બીઈંગ હ્યુમન’ પર ગંભીર આરોપ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1