Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

नाइजीरिया के तट पर अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविक रिहा

नाइजीरिया के तट पर समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को रिहा कर दिया गया है। तुर्की की एक समाचार एजेंसी ने यह खबर दी। एजेंसी ने बताया कि नाविकों की सेहत ठीक है। उन पर सशस्त्र लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब वे एक नौवहन कंपनी के मालवाहक जहाज पर सवार थे। 
बंधकों की रिहाई के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। तुर्की की मीडिया ने कंपनी के एक बयान के हवाले से गत महीने कहा था कि जहाज पर समुद्री डाकुओं ने उस समय हमला किया जब वह कैमरून से आइवरी कोस्ट जा रहा था। डाकुओं ने नाविकों का फिरौती के लिए अपहरण किया था। 
तुर्की की सरकार लगातार कंपनी के संपर्क में रहीऔर इस पूरी परिस्थिति पर नजर बनाए हुए थी। नाइजीरिया तेल संपदा से भरपूर देश है, लेकिन आज तक यहां काफी गरीबी और आतंक का दहशत है। समुद्री डाकुओं द्वारा नाविकों का अपहरण पहले भी कई बार हो चुका है।

Related posts

Earthquake of 5.4 magnitude hits Gongxian County in China’s Sichuan province

aapnugujarat

લાદેનના પુત્ર સંદર્ભે માહિતી આપનારાને ૧૦ લાખ ડોલર

aapnugujarat

Taliban suicide attack in Pakistan’s Quetta, 4 died including 1 policemen

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1