Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल आज से शुरू करेगी सदस्यता अभिायन

बिहार विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आज से सदस्यता अभिायन की शुरुआत करने जा रही है। जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस अभियान का आगाज करेंगे। बताया जा रहा है कि ये अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 13 फरवरी को सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। हालांकि सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लगभग ढाई महीने से सक्रिय राजनीति से गायब रहे तेजस्वी यादव की अगली रणनीति क्या होगी?
बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि आरजेडी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहले ही ये एलान कर दिया है 2020 में राज्य का विधानसभा चुनाव पार्टी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगी।
दरअसल बीते लोकसभा चुनाव का परिणाम आरजेडी के लिए बेहद निराशजनक रहा था। विधानसभा में 81 सीटें जीतने वाली पार्टी लोकसभा में अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी। यह हाल तब हुआ था जब कांग्रेस समेत पांच पार्टियों के महागठबंधन ने साथ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के ही हाथों में थी, लेकिन वे पूरी तरफ फ्लॉप रहे।

Related posts

પીએમ રિસર્ચ ફેલોશિપને મંજૂરી

aapnugujarat

अमरनाथ यात्रा में अलगाववादी बाधा बने, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी

aapnugujarat

किंगफिशर जैसा हाल एयर इंडिया का नहीं होने देंगे : उड्डयनमंत्री गजपति राजू

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1