Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

महाराष्ट्र में बाढ़ से 16 लोगो की मौत

मुंबई के बाद अब भारी बारिश के कारण पश्चिम महाराष्ट्र बाढ़ का संकट झेल रहा है। पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों में बाढ़ से जुड़े हादसों के कारण 16 लोगों की जान जा चुकी है। लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के साथ-साथ भारतीय वायुसेना और नेवी राहतकार्य में जुटे हैं। 
पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, पुणे और सतारा बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं और अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। इन इलाकों से करीब 1,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान सांगली और कोल्हापुर जिलों को झेलना पड़ा है। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव अभियान में एनडीआरएफ की 22 टीमों समेत भारतीय वायुसेना और नेवी के जवान मुस्तैद हैं। 
बाढ़ के कारण सतारा और सांगली से निकलने वाले मुंबई-बेंगलुरु हाइवे को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल भारी बारिश की संभावना बरकरार है जिसके कारण हालात सुधरने में वक्त लग सकता है। वहीं, सांगली में बने बांधों के ओवरफ्लो करने के कारण बाढ़ और भयानक हो चुकी है। यहां से करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Related posts

પાકિસ્તાન દ્વારા રાહુલ માટે ચૂંટણી પ્રચાર શરૂ : સંબિત પાત્રા

aapnugujarat

૨૦ વર્ષનો કાશ્મીરી ફુટબોલર લશ્કર એ તૌયબામાં જોડાયો

aapnugujarat

गुरमीत राम रहीम की हनीप्रित को पकड़ना आसान नहीं हैं

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1