Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद को मिली जमानत

भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद मित्तल को जमानत मिल गई। प्रमोद मित्तल को बोस्निया में 24 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे। उन्हें 12.5 मिलियन यूरो (करीब 92 करोड़ रुपए) की जमानत राशि जमा कराने के बाद छोड़ा गया है। बता दें कि प्रमोद मित्तल को कथित फर्जीवाड़े और अपनी ‘शक्तियों के दुरूपयोग’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मित्तल के साथ गिरफ्तार हुए उनके दो सहकर्मियों को भी जमानत दी गई है। इस बारे में प्रॉसिक्यूटर ने जानकारी दी है।
प्रमोद मित्तल पर उत्तरपूर्वी शहर के लुकावाट में एक कोकिंग प्लांट में फ्रॉड करने आरोप है। प्रमोद को इस प्लांट के खाते से करीब 12 मिलियन डॉलर (84 करोड़ रुपए) के संदिग्ध ट्रांसफर के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। यह ट्रांसफर साल 2006 से 2015 के बीच किए गए। इस प्लांट को प्रमोद 2003 से संचालित कर रहे हैं। हजारों कर्मचारियों वाले इस प्लांट को एक लोकल पब्लिक कंपनी द्वारा सह-प्रबंधित किया जा रहा है। इस कथित फर्जीवाड़े के आरोप में प्रमोद मित्तल के अलावा कंपनी के दो और अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया था। मित्तल के साथ जनरल मैनेजर प्रमेश भट्टाचार्य और पर्यवेक्षी बोर्ड के सदस्य की भी गिरफ्तारी हुई थी। इन दोनों को करीब 2 करोड़ रुपयों की जमानत पर रिहा किया गया। इन सभी पर कारोबारी और अधिकारी संगठित अपराध, विशेष रूप से शक्ति और आर्थिक अपराधों के दुरुपयोग के शक है। 
प्रॉसिक्यूटर की मानें आरोप साबित होने पर उन्हें करीब 45 साल तक जेल हो सकती है। तीन कारोबारियों के अलावा इसी कंपनी से जुड़े एक अन्य शख्स की भी इस मामले में तलाश है। पुलिस ने संगठित अपराध के सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट की माने तो इन सभी ने कम से कम 28 लाख डॉलर (यानी करीब 19 करोड़ रुपए) का गबन किया है।

Related posts

પેરિસ સમજુતી ભાવિ પેઢી માટે વિશ્વનો સંયુક્ત વારસો : મોદી

aapnugujarat

ट्रंप की ईरान को धमकी

aapnugujarat

જ્હોનિસબર્ગમાં ઇન્જેક્શન આપી બેભાન કર્યા બાદ ત્રણ સ્ત્રીઓએ ત્રણ દિવસ સુધી યુવક પર બળાત્કાર ગુજાર્યો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1