Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

येदियुरप्पा की बढ़ी मुश्किलें, कैबिनेट की रेस में बेंगलुरु से 15 उम्मीदवार

कर्नाटक की सत्ता संभालने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बेंगलुरु से सामने आ सकती है। शहर से बड़ी संख्या में मंत्री पद के लिए उम्मीदवारों के नाम गए हैं। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा की ओर से अपनी कैबिनेट में 10 से कम विधायकों को शामिल करने की संभावना है। नियम के मुताबिक उन्हें मंत्रिपरिषद में उन्हें अधिकतम 34 सदस्य रखने की अनुमति है। 
इनमें अकेले बेंगलुरु से 15 से अधिक दावेदार हैं, जिनमें से कई वरिष्ठ हैं। इन्हें अनदेखा करना सरकार को मुश्किल में डाल सकता है। चुनावी मुद्दों का अध्ययन करने वाले एक सिविल सोसायटी ग्रुप दक्ष के सह-संस्थापक हरीश नरसप्पा कहते हैं, ‘जिन लोगों ने एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिराने में कड़ी मेहनत की है, उन्हें निराश करने से दिक्कत पैदा हो सकती है।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘येदियुरप्पा हर किसी को खुश करने की कोशिश करेंगे और बेंगलुरु से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
15 बागी विधायकों में से 5, जिन्होंने गठबंधन सरकार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वे भी बेंगलुरु से ही ताल्लुक रखते हैं। इनमें एसटी सोमशेखर (यशवंतपुर), बी बसवराजु (केआर पुरम), एन मुनिरत्ना (आरआर नगर), आर रोशन बेग (शिवाजीनगर) और के गोपालैय्याह (महालक्ष्मी लेआउट) से आते हैं। वे स्वाभाविक रूप से अपने लिए बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं, जो कि कैबिनेट से कम तो नहीं है। बेग पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और उनकी बगावत का मुख्य कारण यह था कि उन्हें कुमारस्वामी की कैबिनेट का हिस्सा नहीं बनाया गया था। उधर, सोमशेखर कहते हैं, ‘सरकार गिरने से हम खुश हैं। इसके बाद अब स्वाभाविक रूप से प्रगति ही होगी।

Related posts

પૂણેમાં બોગસ ડૉક્ટર ઝડપાયો

editor

એરસ્ટ્રાઈકમાં ૨૦૦ આતંકીઓ ઠાર થયા, રાતોરાત લાશો શિફ્ટ કરાઈ- અમેરિકી કાર્યકરનો દાવો

aapnugujarat

કર્ણાટકમાં તમામ ધારાસભ્યો એક સાથે છે અને કોઇ મતભેદ નથી : ડી.કે.શિવકુમાર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1