Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में RIL बनी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली भारतीय कंपनी

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 42 स्थानों की छलांग के साथ फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी बन गई है। अभी तक इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) फॉर्च्यून 500 इंडिया सूची में पहले स्थान पर थी। पहली बार यह सूची 2010 में जारी हुई थी। 
फॉर्च्यून ने कहा, इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की सूची में 106वें स्थान पर है। इसने आईओसी को पीछे छोड़ा है जो 117वें पायदान पर है। वर्ष 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी 32.1 प्रतिशत बढ़कर 82.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जो 2018 में 62.3 अरब डॉलर थी। वहीं दूसरी ओर आईओसी की आमदनी इस दौरान 17.7 प्रतिशत बढ़कर 65.9 अरब डॉलर से 77.6 अरब डॉलर हो गई। 
फॉर्च्यून ने कहा कि पिछले दस साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी में सालाना 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। 2010 में यह 41.1 अरब डॉलर थी। वहीं इस अवधि में आईओसी की आमदनी सालाना आधार पर 3.64 प्रतिशत बढ़ी है। 2010 में यह 54.3 अरब डॉलर थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईओसी के अलावा इस सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियां हैं- ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा मोटर्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और राजेश एक्सपोर्ट्स।

Related posts

ત્રણ દિવસમાં IPOનું લિસ્ટિંગ થઈ જશે, સેબીએ FPIના નિયમો કડક બનાવ્યા

aapnugujarat

भारत में एंट्री की तैयारी में दुनिया के ५० मिड-लेवल रिटेलर्स

aapnugujarat

સોનામાં રોકાણ દિવાળી સુધીમાં સારું પરિણામ આપી શકે છે

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1