Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

प्रियंका करेंगी कांग्रेस में नवजोत सिद्धू की अगली इनिंग का फैसला

पंजाब कैबिनेट से आउट हुए नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस में अगली इनिंग क्‍या होगी और इसके बाद उनका अगला कदम क्‍या होगा इसको लेकर सस्‍पेंस की स्थिति बनी हुई है। गुरु की चुप्‍पी से उनके सियासी भविष्‍य को लेरकर रहस्‍य गहराता जा रहा है। वैसे कांग्रेस में उनकी पारी और अगली भूमिका अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निर्भर है। माना जा रहा है कि प्रियंका ही पार्टी में उनके भविष्‍य और अगली इनिंग के बारे में फैसला करेंगी। ऐसे में इस पूर्व क्रिकेटर को पैवेलियन में बैठ कर मैच देखने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। राजनीतिक जानकाराें का कहना है कि सिद्धू कांग्रेस में बने रहेंगे, इसका फैसला अब प्रियंका वाड्रा की पार्टी में भूमिका पर भी निर्भर करेगा। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस का एक वर्ग प्रियंका में नया अध्यक्ष ढूंढ रहा है। ऐसे में सिद्धू को कांग्रेस में बरकरार रखने के लिए प्रियंका अहम फैसला ले सकती हैं। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में अहम ओहदा मिल सकता है।
अहम बात यह है कि सिद्धू का इस्तीफा भी उसी समय हुआ है, जब प्रियंका कांग्रेस में अपनी सक्रियता बढ़ा रही हैं। सिद्धू को कांग्रेस में लाने में प्रियंका की अहम भूमिका थी। उन्होंने सिद्धू का कैबिनेट ओहदा बरकरार रखने और कैप्‍अन अमरिंदर सिंह व उनका विवाद खत्‍म कराने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पूरे घटनाक्रम में सिद्धू के पास ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। अगर प्रियंका के हाथ में कांग्र्रेस की कमान आती है, तो सिद्धू को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सिद्धू के कैबिनेट से आउट होने से पंजाब कांग्रेस के एक बड़े तबके ने राहत की सांस ली है। उनकी कांग्रेस में एंट्री के समय भी कई वरिष्ठ नेता खुश नहीं थे। भारतीय जनता पार्टी की पृष्ठभूमि से आने वाले सिद्धू का बड़बोलापन कांग्रस नेताओं के एक वर्ग को कभी रास नहीं आया।
कांग्रेस में एंट्री के साथ ही सिद्धू ने जो तेवर दिखाए थे, उससे लगातार यह संकेत मिल रहे थे कि यहां भी उनका विवाद हो सकता है। सिद्धू ने अपने आक्रामक तेवर से कई फ्रंट खोल लिए थे। अकाली दल को घेरते-घेरते सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी सीधी टक्कर ले ली। ढाई साल में तीन ऐसे मौके आए जब सिद्धू की वजह से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान जाकर वहां के सेना प्रमुख का जफ्फी डालना, अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन मानने से इन्कार करना और बठिंडा में पार्टी के विरोध में टिप्पणी करना जैसे मामलों से उनकी काफी किरकिरी हुई। सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद इस बात की संभावना कम ही है कि कांग्रेस सिद्धू को पंजाब में कोई बड़ा ओहदा दे। ऐसा होने पर उनका विरोध और बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के पास सिद्धू को एआइसीसी में ले जाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।

Related posts

જ્ઞાનવાપી મસ્જિદને સીલ કરવા કોર્ટનો આદેશ

aapnugujarat

દિવાળી બાદ રાહુલની કોંગ્રેસ અધ્યક્ષ તરીકે તાજપોશી કરાશે

aapnugujarat

સરકારે ૨ હજારની નોટની છાપણી નથી કરી બંધ : નાણા મંત્રાલય

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1