Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सोनभद्र नरसंहार : पीडितों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी हिरासत में, बैठी धरने पर

सोनभद्र में नरसंहार के पीडितों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को शुक्रवार की दोपहर मीरजापुर जिला प्रशासन ने हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व वाराणसी ट्रामा सेंटर से प्रियंका का काफ‍िला जैसे ही मीरजापुर के रास्‍ते सोनभद्र रवाना हुआ वैसे ही नारायणपुर के पास उनको रोक दिया गया। रोके जाने के विरोध में प्रियंका और कांग्रेसी नेता मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
प्रियंका गांधी के सड़क पर ही धरना शुरु करने की सूचना के बाद प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया और आला अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई। पुलिस प्रशासन प्रियंका संग कांग्रेसियों को निषेधाज्ञा लागू होने की जानकारी देकर धरना खत्‍म कराने के लिए मनाने में जुटा रहा। 
जानकारी होने के बाद मौके पर कांग्रेसियों का जमावड़ा भी शुुरु हाे गया, जबकि कानून व्‍यवस्‍था का हवाला देते हुए दोपहर 12 बजे एसडीएम चुनार की गाड़ी पर हिरासत में लेकर प्रियंका गांधी को धरना स्‍थल से हटाया गया। हिरासत में लेने के बाद उनको मीरजापुर जिला प्रशासन ने चुनार किला स्थित डाक बंगले में भेज दिया।

Related posts

મોબાઈલ મામલે મેજર પર જવાને ક્રોધે ભરાઈ એકે-૪૭થી ગોળીઓ વરસાવી

aapnugujarat

ટેરર ફન્ડિંગ મામલે એનઆઇએ યાસીન મલિકની પૂછપરછ કરશે

aapnugujarat

સંમતિ છતાં દર્દી સાથે ડોક્ટર સેક્સ કરી શકે નહીં : મેડિકલ કાઉન્સિલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1