Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बिहार : शादी समारोह मातम में बदला, सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

बिर के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक विवाह समारोह में जश्न का माहौल तब मातम में बदल गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे झोपड़ी में बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हलसी बाजार निवासी दुखी मांझी की बेटी की शादी थी और लोग इसी में जुटे हुए थे। बारातियों के खाने का इंतजाम किया जा रहा था। 
कुछ लोग सड़क किनारे बनी झोपड़ी के किनारे बैठे थे, तभी लखीसराय की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर झोपडी के सामने खड़े लोगों को कुचलते हुए वहीं एक बिजली के खंभे से जाकर टकरा गया। हलसी के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोडकर फरार हो गया है। मृतकों में तीन बाराती और पांच लड़की पक्ष वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

શત્રુધ્ન સિંહાની સુરક્ષામાં વધારો

aapnugujarat

मोदी सरकार ने उच्च नैतिक अधिकार खोए : यशवंत सिन्हा

aapnugujarat

ખાલિસ્તાની નેતાની હત્યાનો મામલો : કેનેડાએ ભારતીય રાજદ્વારીની હકાલપટ્ટી કરી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1