Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है।

Related posts

ब्रिटेन समेत कई देशों में दाऊद की अकूत संपत्ति

aapnugujarat

મકાનના વેચાણમાં ૭ વર્ષ બાદ આવી તેજી

aapnugujarat

જમ્મુ કાશ્મીરમાં જીએસટીને અમલી કરવા થયેલ ઠરાવ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1