Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सुशील मोदी का मानहानि केस : 6 जुलाई को पटना जाएंगे राहुल गांधी, कोर्ट में होंगे पेश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तरफ से दायर मानहानि केस की सुनवाई के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 जुलाई को पटना आएंगे। इस दौरान वह चमकी बुखार से पीड़ित लोगों के परिजनों से मुलाकात भी कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदनमोहन झा ने कहा कि न्यायालय मामले में राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। इस दौरान वह चमकी बुखार से पीड़ित लोगों से मिल सकते हैं। वह मुजफ्फरपुर जाएंगे या नहीं, यह तय नहीं हैं। बता दें कि, पटना की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 20 मई को सुनवाई हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट दी थी।
गौरतलब है कि, बंगलरू में 13 अप्रैल को राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सभी ‘मोदी’ सरनाम वाले लोगों को चोर कहा था। उनके इस बयान से नाराज सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। सुशील मोदी ने आईपीसी की धारा 500 के तहत यह मुकदमा सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पास दर्ज करवाया था। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा का प्रावधान है। उपमुख्यमंत्री का कहना था कि इस तरह के भाषण से जितने भी मोदी टाइटल वाले व्यक्ति हैं उनको चोर बताया गया है, जिससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है। यह एक आपराधिक कृत्य है जिसकी सजा राहुल गांधी को अवश्य न्यायालय द्वारा मिलनी चाहिए। पटना सीजेएम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी करने का निर्देश दिया था।

Related posts

गुजरात चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल को चुनाव आयोग तैयार

aapnugujarat

પૂર્વ કેન્દ્રીય મંત્રી અને દિગ્ગજ કોંગ્રેસ નેતા કેપ્ટન સતીશ શર્માનુ નિધન

editor

મિગ-૨૯ યુદ્ધ વિમાન વધુ અપગ્રેડ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1