Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पेड़ से लटकाया शव

बिहार के बेगुसराय जिले से हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि पति को अवैध संबंध की भनक लगने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामला बिहार के बेगूसराय से जुड़ा है, जहां इस हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन, जांच में जो मामला सामने आया उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के कामा स्थान की है। बखरी के कामा स्थान में सोमवार को खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी विकास कुमार का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया था।
प्रथम दृष्टया लोगों ने इसे पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की बात बताई थी, लेकिन पुलिस की छानबीन के बाद पता चला कि विकास कुमार की पत्नी विनीता कुमारी का किसी अन्य लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी विकास कुमार को लग चुकी थी। इसी वजह से विनीता कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति विकास कुमार की पहले हत्या कर दी फिर उसके शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने विनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

देश में ४.५ करोड़ आवास में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं

aapnugujarat

ભારત સરકાર ૬૦ હજાર કરોડના સબમરીન પ્રોજેક્ટની કામગીરી શરૂ કરશે : નેવીની તાકાત વધશે

aapnugujarat

ગુડિયા રેપ કેસ : સીબીઆઈએ આઈજી સહિત ૮ પોલીસકર્મીઓની કરી ધરપકડ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1