कर्नाटक के मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद भोपाल-सूरत रूट पर एक और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार स्पाइसजेट Q400 एयरक्राफट विमान SG-3722 लैंडिंग के बाद रनवे से फिसल गया। विमान और सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना की जानकारी स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दी। इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस का IX384 विमान (IX384 Air India Express) आज शाम लगभग 5:40 पर रनवे से फिसल गया था। यह विमान ने दुबई से मैंगलोर आ रहा था। इस विमान में 186 यात्री और 6 क्रू मैंबर सवार थे। ये सभी लोग सुरक्षित हैं।