Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારબિઝનેસ

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 312 अंक चढ़ा और निफ्टी 11700 के पार

सेंसेक्स 311.98 अंकों की बढ़त के साथ 39434.94 और निफ्टी 96.80 अंकों की बढ़त के साथ 11,796.45 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स में 177 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसने 38,946.04 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी 48 प्वाइंट फिसलकर 11,651 तक आ गया। हालांकि, निचले स्तरों से रिकवरी हो गई और दोनों इंडेक्स फ्लैट स्तरों पर आ गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक का शेयर 1.5% लुढ़क गया। एशियन पेंट और सन फार्मा में 1-1 फीसदी नुकसान देखा गया। दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 2% और पावर ग्रिड में 1.5% उछाल आया। एनटीपीसी और रिलायंस में 1-1 फीसदी की तेजी देखी गई। कोटक बैंक, भारती एयरटेल, वेदांता और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.40 से 0.80% तक बढ़त दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के रेट लगातार दूसरे दिन घटने से तेल कंपनियों के शेयरों में 2% तक तेजी आई।

Related posts

સ્વાઇન ફ્લુના કારણે દેેશમાં ૧૦૯૦ લોકોના થયેલા મોત

aapnugujarat

बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

aapnugujarat

असम में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की कोई घटना नहीं : नित्यानंद राय

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1