Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારબિઝનેસ

अरबपतियों के क्लब से अनिल अंबानी का नाम हटा

रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर (2933 अरब रुपए) से घटकर अब महज 0.5 अरब डॉलर (34 अरब रुपए) रह गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी पूंजी सिर्फ 765 करोड़ रुपए रह गई है। अनिल अंबानी 2008 में दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स थे लेकिन पिछले 11 सालों मे संपत्ति लगातार नीचे आती गई और अब उनका कारोबार महज 3651 करोड़ रुपए का रह गया है। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी, जो अब यानी 2019 में घटकर 523 मिलियन डॉलर यानी करीब 3651 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि इस संपत्ति में गिरवी वाले शेयर की कीमतें भी शामिल हैं। 
चार माह पहले रिलायंस ग्रुप की पूंजी आठ हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी। मार्च 2018 में रिलायंस ग्रुप का कुल कर्ज 1.7 लाख करोड़ रुपए था। पिछले सप्ताह अनिल अंबानी ने कहा था कि बीते 14 महीनों में उनके समूह ने 35 हजार करोड़ रुपए की देनदारी को चुकाया है। इसके अलावा कंपनी आगे भी अपनी देनदारी को समय-समय पर चुकाती रहेगी। निवेशकों को भरोसा देते हुए अनिल ने कहा था कि एक साल में कंपनी 24, 800 करोड़ रुपए का मूलधन और 10,600 करोड़ रुपए का ब्याज वापस कर चुकी है। 
मौजूदा समय में अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस पर सबसे ज्यादा यानी 47,234 करोड़ रुपए का कर्ज है। रिलायंस कैपिटल पर 46,400 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्रमश: 13,120 और 23,144 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके साथ ही रिलायंस पावर पर 31,697 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। अंबानी की रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग पर 10,689 करोड़ रुपए का कर्ज है। 11 जून तक रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण 7,539 करोड़ रुपए था। अनिल अंबानी की कंपनियों में से सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण रिलायंस कैपिटल का है, जो 2,373 करोड़ रुपए है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस पावर का बाजार पूंजीकरण क्रमश: 462 और 1,669 करोड़ रुपए था। रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग की बात करें, तो 11 जून तक इस कंपनी का मार्केट कैप 467 करोड़ रुपए था। रिलायंस होम फाइनेंस का पूंजीकरण 860 करोड़ रुपए, वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का बाजार पूंजीकरण 1708 करोड़ रुपए है।

Related posts

નાગેશ્વર રાવે સીબીઆઇના ૨૦ ઓફિસરોની બદલી કરી

aapnugujarat

પાકની કાપણી પહેલા ખેડૂતોને કિંમતો મામલે માહિતી અપાશે

aapnugujarat

તમામ એરપોર્ટ પર સ્થાનિક ભાષામાં જાહેરાત કરાશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1