Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

विदेश भागने की फिराक में था मोंटी चड्ढा, दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

कारोबारी मनप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा को दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बिल्डर मोंटी पर फ्लैट बॉयर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है और उसके खिलाफ लुक ऑउट सर्कुलर (एलओसी) खुली हुई थी। मोंटी विदेश भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा(EOW) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मोंटी को गुरुवार को कोर्ट पेश किया जाएगा। मनपीत सिंह चड्डा शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का बेटा है। पोंटी चड्ढा की हत्या हो चुकी है। आरोप है कि मोंटी चड्ढा ने कई निर्माण कंपनियां बनाकर सस्ते फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसे लिए लेकिन वादे के मुताबिक उनको फ्लैट नहीं दिए। मोंटी चड्ढा पर 100 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Related posts

સરહદ પર સેનાની જંગી તૈનાતી કરાતા કાર્યવાહીને લઈને સંકેતો

aapnugujarat

પોપટે બૂમરાણ મચાવીને ત્રણ ચોર પકડાવી દીધા…!!

aapnugujarat

MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश : पांच IAF अधिकारियों को दोषी पाया गया

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1