Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बिना सब्सिडी के 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जाएंगे

केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म करने का जो फैसला लिया है, उसका असर दिख रहा है। इस साल बिना सब्सिडी के 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जाएंगे। इसमें महिलाओं की संख्या 48 फीसदी है। हज यात्रा को लेकर एक ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से यात्रियों से सरकार सुविधाओं को लेकर फीडबैक लेगी।
केंद्र सरकार में दोबारा मोदी सरकार के आने के बाद पहली बार अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई का दौरा किया। उन्होंने हज हाउस में निजी टूर ऑपरटरों (पीटीओ) को नई हज पॉलिसी की जानकारी दी। नकवी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब बिना सब्सिडी के 2 लाख यात्री हज पर जा रहे हैं। इसमें 1 लाख, 40 हजार हज यात्री हज कमिटी ऑफ इंडिया और 60 हजार हज यात्री पीटीओ के जरिए हज पर जाएंगे। पीटीओ को भी 10 हजार हज यात्रियों को हज कमिटी ऑफ इंडिया के निर्धारित पैकेज पर ही ले जाना होगा। 
नकवी ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए एक ऐप लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा भारत सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने पहले ही एक पोर्टल शुरू किया है। हज यात्रियों को कोई तकलीफ न हो और उन्हें सुविधाएं मिलें, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। सरकार ने एक बेहद पारदर्शी हज यात्रा पॉलिसी बनाई है, जिससे हज यात्रियों के साथ ठगी न हो। नकवी ने कहा, इस वर्ष बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है। इस वर्ष 2340 महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जा रही हैं।

Related posts

ગુજરાતમાં ધોરણ ૧૦ અને ૧૨ બોર્ડની પરીક્ષા આવતીકાલથી શરૂ થશે

aapnugujarat

રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધી હવે બ્રિટનના ચલણી સિક્કાઓ પર પણ જોવા મળશે

editor

ગ્રેટર નોઈડામાં નિર્માણાધિન મકાનની લિફ્ટ તૂટતાં ચારનાં મોત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1