Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

गिरिराज सिंह ने सीएम ममता की तुलना उत्तर कोरिया के नेता किम से की

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन से की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि वह किम जोंग उन की तरह काम कर रही हैं। जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे कत्ल कर दिया जाएगा। किसी को भी विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। जनता उनकी उल्टी गंगा का जुलूस निकाल देगी। उनके श्राद्ध जुलूस निकाल देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि विजय जुलूस रोकने वालों का जनता श्राद्ध जुलूस निकालेगी गिरिराज सिंह ने कहा कि विजय जुलूस रोकने वालों का जनता श्राद्ध जुलूस निकालेगी।
इससे पहले इफ्तार पार्टी को लेकर गिरिराज सिंह के एक ट्वीट ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने ट्वीट कर इफ्तार पार्टी पर सवाल उठाए थे। गिरिराज सिंह ने लिखा था कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते? साथ ही केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि अपने धर्म-कर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावे में आगे रहते हैं?

Related posts

પંજાબમાં કોંગ્રેસ હારશે તો હું મુખ્યમંત્રી પદેથી રાજીનામું આપીશ : અમરિંદર

aapnugujarat

राजीव कुमार का बयान अर्थव्यवस्था की बदहाली का कबूलनामा, पीएम मोदी चुप : कांग्रेस

aapnugujarat

મોટાભાગના પક્ષોએ ઇવીએમમાં ફરીથી શ્રદ્ધા દાખવી છે : મુખ્ય ચૂંટણી કમિશનર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1