Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

राहुल गांधी झूठा है और केजरीवाल धोखा है : रामलाल

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा में भारी जीत के बाद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देने के लिए प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक बुलाई गई जिसमें कार्यकर्ताओं ने बिना विश्राम किये दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की जीत को पार्टी की झोली में डालने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, आदि प्रकल्प के पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए चुनाव प्रबंधन टीम, कार्यकर्ता और नेता का करिश्माई व्यक्तित्व अहम भूमिका निभाता है। दिल्ली के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विधानसभा का स्वीच आज आन हो गया है और 65 सीटें जीतकर कार्यकर्ता भाजपा की छोली में डालने के बाद ही अब विश्राम लेंगे।

राहुल गांधी झूठा है और केजरीवाल धोखा है के नारों की गूंज के साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को केजरीवाल पर भरोसा नहीं है क्योंकि केजरीवाल झूठ, फरेब की राजनीति करते हैं जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनता के भरोसे की राजनीति करते हैं। दिल्ली में दोनों सरकारें एक जैसी होंगी तो मिलकर 2022 तक दिल्ली के गरीबों को पक्का के साथ आयुष्मान भारत योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी जायेगी।

सदस्यता अभियान को दोगुना करने की प्रदेश नेतृत्व की सलाह देते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्य बनाने की जरूरत है और इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि जिन क्षेत्रों में हमारे सदस्यों की संख्या कम है वहां व्यापक सदस्य बनाने की जरूरत है। केजरीवाल सत्ता में आने की लालसा रखते हैं क्योंकि उन्हें सत्ता में रहकर सुख भोगना होता है जबकि भाजपा सत्ता को सेवा समझकर काम करती है।

Related posts

ખેડુતોને રોકડ ચુકવવા માટે ૭૦,૦૦૦ કરોડની યોજના

aapnugujarat

चुनाव अभी दूर लेकिन मुख्यमंत्री पद के सपनों का बाजार हो गया है गुलजार : सुशील मोदी

aapnugujarat

देश में कोरोना के मामलों में आई कमी : 24 घंटे में 391 लोगों की मौत

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1